फर्जी खनन पदाधिकारी बन कर रहे थे वसूली, गिरोह का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : सदर थाना की पुलिस ने किशनगंज हालिम चौक के पास फर्जी खनन अधिकारी बनकर ट्रेक्टर चालक से वसूली करने वाले दो युवकों अविनाश कुमार झा पिता शिवचंद्र झा, मुकेश कुमार पिता योगेंद्र साहू शहर के उत्तरपाली वार्ड नंबर एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से 36 हजार नकद, 2 मोबाइल […]

विज्ञापन

किशनगंज : सदर थाना की पुलिस ने किशनगंज हालिम चौक के पास फर्जी खनन अधिकारी बनकर ट्रेक्टर चालक से वसूली करने वाले दो युवकों अविनाश कुमार झा पिता शिवचंद्र झा, मुकेश कुमार पिता योगेंद्र साहू शहर के उत्तरपाली वार्ड नंबर एक को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरफ्तार युवक के पास से 36 हजार नकद, 2 मोबाइल व एक मारुति ओमनी को भी जब्त किया गया है. दोनों युवक रविवार देर रात आरोपी दोनों युवक फर्जी खनन अधिकारी बनकर हालिम चौक के पास वाहन चालकों से ओवरलोडिंग के नाम पर डरा धमकाकर एक ट्रैक्टर चालक से वसूली कर रहे थे़
एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि फर्जी खनन अधिकारी बनकर वाहन चालक से वसूली करते दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ट्रैक्टर चालक की लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दिलदार हुसैन ने बताया कि रविवार रात्रि ट्रैक्टर ट्रॉली में बहादुरगंज से मक्का लोडकर किशनगंज आ रहा था.
बहादुरगंज मोड़ सहना मंडी के पास दो युवक अपने आप को माइनिंग अधिकारी बताते हुए ओवरलोडिंग होने की बात कहकर पैसे की मांग करने लगे. वह ट्रैक्टर लेकर तेजी भागकर घर पहुच गया. मारूति वैन से पीछा करते हुए घर के पास आकर गाली- गलौज करने लगे. गाली गलौज सुनकर ग्रामीण जुट गए और दोनों युवकों को पकड़ पूछताछ किये तो इनका राज खुल गया़
छह माह पहले भी पकड़ाया था
किशनगंज . पूछताछ में आरोपी युवक ने कई जानकारी दी है. बताया जाता है कि युवक करीब छह महीने पहले एफसीआई अधिकारी बनकर वसूली करते पकड़ाया था. उस वक्त भी ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन