अनुभवी लोग नहीं कर रहे काम, जा रही जान

Updated:
विज्ञापन

बरियारपुर : विद्युत विभाग पूरी तरह से ठेका पर चल रहा है. काम भी ठेका प्रणाली से हो रहा है. मुंगेर में विद्युतीकरण के कार्य का ठेका सिडनी सॉई इलेक्ट्रिकल कंपनी हैदराबाद ने लिया है. लेकिन वह छोटे-छोटे स्थानीय ठेकेदारों को पेटी कांट्रेक्ट पर काम दे दिया है. जबकि छोटे ठेकेदारों के पास बिजली के […]

विज्ञापन

बरियारपुर : विद्युत विभाग पूरी तरह से ठेका पर चल रहा है. काम भी ठेका प्रणाली से हो रहा है. मुंगेर में विद्युतीकरण के कार्य का ठेका सिडनी सॉई इलेक्ट्रिकल कंपनी हैदराबाद ने लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन वह छोटे-छोटे स्थानीय ठेकेदारों को पेटी कांट्रेक्ट पर काम दे दिया है. जबकि छोटे ठेकेदारों के पास बिजली के काम का कोई अनुभव नहीं है और न ही इनके पास प्रशिक्षित बिजली मिस्त्री व इंजीनियर होते है.
फलत: गांव, घर में छोटे-मोटे बिजली कार्य करने वाले मिस्त्री को इन ठेकेदारों द्वारा काम पर लगा दिया जाता है. करंट से बचने के लिए इनके पास सुविधा भी नहीं रहती है. जिसके कारण आये दिन प्राइवेट बिजली मिस्त्री के मौत की सूचना मिलती रहती है. राजेश को आज गलत ठेकेदारी प्रथा और सुविधा के अभाव में अपनी जान गंवानी पड़ी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन