जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा
किशनगंज : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की तैयारी के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया़ मार्केटिंग यार्ड परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम एवं वीवी पैड रखने की व्यवस्था स्ट्रांग रूम से मतगणना […]
किशनगंज : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की तैयारी के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया़ मार्केटिंग यार्ड परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम एवं वीवी पैड रखने की व्यवस्था स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम एवं वीवी पैड लाने की व्यवस्था, सभी सामानों को सुरक्षित लाने ले जाने के लिए रास्ते, रास्तों में बैरिकेंटिग की व्यवस्था सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, दंडाधिकारी की तैनाती आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से चाक-चौबंध व्यवस्था होनी चाहिए़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए