ePaper

नफरत फैलाने वाली विचारधारा से रहें सचेत

Updated at : 05 Mar 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
नफरत फैलाने वाली विचारधारा से रहें सचेत

किशनगंज : इस देश के एक एक नागरिक को यह मालूम है कि हमारा देश एक गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है. पुलवामा हमले से लेकर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में आये दिन हमारे देश के जवान अपनी शहादत दे रहे हैं. मैं इस मंच से सबसे पहले उन शहीदों को नमन करता हूं उनको श्रद्धासुमन […]

विज्ञापन
किशनगंज : इस देश के एक एक नागरिक को यह मालूम है कि हमारा देश एक गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है. पुलवामा हमले से लेकर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में आये दिन हमारे देश के जवान अपनी शहादत दे रहे हैं. मैं इस मंच से सबसे पहले उन शहीदों को नमन करता हूं उनको श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं.
इस देश की एकता और अखंडता के लिए इस देश के भाईचारे के लिए इस देश के संविधान की प्रस्तावना में लिखे गये एक एक शब्द के लिए उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी और इस गंभीर परिस्थिति में भी नफरत फैलाने वाली उन्माद फैलाने वाली बंटवारा करने वाली तमाम विचारधारा और शक्तियों को परास्त करके हम लोग एकजुट रहेंगे और इस देश को एक मुकम्मल मुकाम तक पहुंचायेंगे.
ये बातें जेएनयू के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कही. वे सोमवार को स्थानीय अंजुमन इस्लामिया परिसर में सीपीआईएम की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर विधायक जिज्ञनेश विमानी, मो केशर, मो रफीक, मो मुश्ताक आलम आदि ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन