भारत बंद का जिले में मिला जुला असर
किशनगंज : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के साथ अन्य विपक्ष दलों के द्वारा बुलाये गये भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा. बंद सुबह दस बजे से शुरू होकर दिन में दो बजे तक रहा. हालांकि किशनगंज एनएच 31 पर कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओं द्वारा टायर […]
किशनगंज : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के साथ अन्य विपक्ष दलों के द्वारा बुलाये गये भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा. बंद सुबह दस बजे से शुरू होकर दिन में दो बजे तक रहा. हालांकि किशनगंज एनएच 31 पर कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओं द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं करीब तीन घंटे तक एनएच 31 पर आवागमन बाधित रहा. जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. यहां पर सभी बाजार और पेट्रोल पंप खुले थे. शहर के मुख्य मार्केट में चहलपहल देखने को मिली. ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य दिनों की भांति जारी रहा.
आपके शहर में
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. किशनगंज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सरफराज खान, शमशीर अहमद दारा, दानिश इकबाल, प्रो सफी अहमद, मो अखर, लाल मोहम्मद आदि सुबह बाजारों में बंद कराने निकले. इन लोगों ने मुख्य बाजार में में लोगों से दुकाने बंद करने का अनुरोध किया. उधर वर्षा के बावूजद कांग्रेस और राजद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एनएच 31 पर जमे रहे. इधर राजद जिलाध्यक्ष सीमा इंतखाब, उपाध्यक्ष देवेन यादव, उस्मान गनी, शम्सुजमा उर्फ पप्पू, युवा जिला अध्यक्ष शकील अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरवर आलम, प्रमोद कुमार पप्पू, भोला आदि ने भी बंद को सफल बनाने में योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए