24 हजार का बिजली बिल 4.27 में हुआ तब्दील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 6:30 AM
विज्ञापन
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सुनाया अपना फैसला किशनगंज : बिजली विभाग द्वारा अप्रत्याशित बिल उपभोक्ता को दिए जाने की शिकायत अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र में आने बाद 24 हजार का बिजली बिल महज 4 रुपये 27 पैसे में निपट गया. फैसले से परिवादी खुश था तो वही विभाग के मनमानी रवैये से […]
विज्ञापन
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सुनाया अपना फैसला
किशनगंज : बिजली विभाग द्वारा अप्रत्याशित बिल उपभोक्ता को दिए जाने की शिकायत अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र में आने बाद 24 हजार का बिजली बिल महज 4 रुपये 27 पैसे में निपट गया. फैसले से परिवादी खुश था तो वही विभाग के मनमानी रवैये से पर्दा उठा. ठाकुरगंज प्रखंड के चेंगमारी गांव निवासी विनोद कुमार गणेश ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण केंद्र में आपूर्ति अवर प्रमंडल ठाकुरगंज के विरुद्ध बिजली बिल ज्यादा बिल के रूप में देने की शिकायत दर्ज करायी. मामले की सुनवाई करते हुए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजनीश लाल ने एसडीओ बिजली विभाग ठाकुरगंज को तलब किया.
परिवादी विनोद कुमार गणेश के बिजली बिल ज्यादा व त्रुटिपूर्ण होने की शिकायत की जांच करायी गयी. जांच के बाद बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई. बिजली विभाग बिजली बिल देने के बाद परिवादी विनोद द्वारा बिजली बिल राशि जमा किया जाता था. लेकिन विभाग उसे बिना घटाये पुनः बिल बढ़ा कर भेज देता था. कई बार परिवादी बिजली विभाग के दफ्तर बिल सुधार करने के लिए गये. लेकिन उन्हें विभागीय कर्मी द्वारा नकार दिया गया. उसके बाद थक हारकर परिवादी ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र में शिकायत दर्ज कराया. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजनीश लाल ने बताया कि परिवादी विनोद गणेश द्वारा बिजली बिल ज्यादा आने व त्रुटिपूर्ण बिल को सुधार करने को लेकर आवेदन दिया गया. इससे पूर्व परिवादी कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को आवेदन दिया. लेकिन बिजली बिल कम नहीं हुआ. परिवादी ने बिजली बिल के एवज में हर महीने कुछ राशि जमा किया करता था. इसके बावजूद बिल घटने की बजाय हर महीना बढ़ता जा रहा था. जांच के बाद परिवादी को बिल में सुधार करते हुए महज 4 रुपये 27 पैसे देने का आदेश दिया गया. मालूम हो आये दिन बिजली विभाग द्वारा उपभोगताओं को मीटर रीडिंग से अधिक बिल देने का मामला देखने को मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










