पोठिया में निर्धारित मात्रा से कम मिल रही सामग्री

Published at :26 Aug 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
पोठिया में निर्धारित मात्रा से कम मिल रही सामग्री

पोठिया : जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो किससे करें फरियाद वाली कहावत गुरुवार को मुख्यालय में चरितार्थ होते दिखी. मामला पीड़ित परिवार को राहत सामग्री मुहैया कराये जाने का है़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पैकेजिंग हॉल में अलग अलग पंचायत में भेजी जाने वाली राहत सामग्री में चावल 5 किलो की जगह 4 किलो […]

विज्ञापन

पोठिया : जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो किससे करें फरियाद वाली कहावत गुरुवार को मुख्यालय में चरितार्थ होते दिखी. मामला पीड़ित परिवार को राहत सामग्री मुहैया कराये जाने का है़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पैकेजिंग हॉल में अलग अलग पंचायत में भेजी जाने वाली राहत सामग्री में चावल 5 किलो की जगह 4 किलो 300 ग्राम,

हल्दी 15 ग्राम के पैकेट की जगह 10 ग्राम, आलू 2 किलो की जगह 1 किलो 700 ग्राम तथा अन्य सामग्री में भी घालमेल देखा गया़ इस संबंध में जब उपप्रमुख बबलू से पूछा गया तो वे कुछ भी बोलने से इंकार कर गये. वहीं सीओ वीरेंद्र कुमार से घटिया दाल वितरण के मामले में पूछा गया तो वह बोले कि अविलंब दाल की क्वालिटी की जांच की जायेगी़ यहां बताते चले कि बीते 19 अगस्त से राहत सामग्री का आपूर्ति अन्य लोग कर रहे थे पर 24 अगस्त से ब्लॉक किस्म के दबंगई लोगों के हाथों में आपूर्ति व्यवस्था चली गयी है़ इससे पीड़ितों में गुस्सा व्याप्त है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन