1004 बोतल फेंसीड्रिल कफ सिरफ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 9:01 PM
सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर और उत्तर दिनाजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से 1000 से अधिक बोतल फेंसिड्रिल जब्त किया है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.
किशनगंज.बीएसएफ ने दक्षिण दिनाजपुर से दो लाख से अधिक कीमत की 1004 बोतल फेंसिडिल सिरप के साथ धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर और उत्तर दिनाजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से 1000 से अधिक बोतल फेंसिड्रिल जब्त किया है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार 14 और 15 जनवरी 2025 को विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सतर्क बीएसएफ जवानों ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों से 804 बोतल फेंसिड्रिल जब्त की और एक भारतीय तस्कर अहद अली मोंडोल (19 वर्ष) गांव नबाग्राम, पुलिस थाना कुमारगंज, जिला दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए पुलिस थाना कुमारगंज को सौंप दिया. इसके अलावा एक मामले में जहां बांग्लादेशी तस्करों ने उत्तर दिनाजपुर जिले के बालूपारा इलाके में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान को काबू करने की कोशिश की. जवान ने आत्मरक्षा में हवा में एक राउंड फायरिंग की और तस्करों को तितर-बितर कर दिया. तलाशी लेने पर इलाके से 200 बोतल फेंसिड्रिल बरामद हुई. बीएसएफ भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी और सीमा अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










