YouTube पर पढ़ाना छोड़ देंगे पटना वाले Khan Sir? सोशल मीडिया पर नाम को लेकर पहली बार किया ये खुलासा
Khan Sir Video Real Name: यूट्यूब पर पढ़ाकर सुर्खियों में आए पटना वाले खान सर ने एक वीडियो में बड़ा ऐलान किया है. खान सर ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा कि लोग लगातार मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं जल्द ही यूट्यूब छोड़ दूंगा. बता दें कि हाल ही में खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूट्यूब पर पढ़ाकर सुर्खियों में आए पटना वाले खान सर ने एक वीडियो में बड़ा ऐलान किया है. खान सर ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा कि लोग लगातार मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं जल्द ही यूट्यूब छोड़ दूंगा. बता दें कि हाल ही में खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आपके शहर में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खान सर (Khan Sir) कह रहे हैं कि बच्चे तुम पढ़ लो, वरना अपने बाप की तरह ही पंच्चर साटते रह जाओगे. खान सर वीडियो में आगे कहते सुने जा रहे हैं कि ये लोग 18-18 बच्चे पैदा कर लेते हैं और किसी से बकरा कटवाता है. किसी से पंच्चर सटवाता है.
वीडियो बनाकर नाम पर किया खुलासा- खान सर ने अपने नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि लोग मेरे नाम को लेकर भ्रम फैला रहे हैं. मगर मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि मेरा नाम अमित सिंह नहीं है. खान सर ने आगे कहा कि मेरे नाम के अंत में ‘खान’ ही लगा है. पटना वाले खान सर ने कहा कि मुझे जाति और संप्रदाय से मतलब नहीं है, मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं.
सोशल मीडिया पर चर्चित हैं खान सर- बता दें कि खान सर पटना वाले यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाकर जीएस पढ़ाते हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खासे चर्चा में रहता है. खान सर का यूट्यूब चैनल Khan GS Research Center है. इस पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइवर है.
Also Read: Bihar News: तो रामदेव को बुर्के का इस्तेमाल करना पड़ता…पतंजलि प्रमुख के बयान पर पप्पू यादव का निशाना
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए