भूमि विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
भूमि विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
प्रतिनिधि, बेलदौर
थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के सिकंदरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. घटना बीते मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बोबिल सिकंदरपुर गांव निवासी स्व. जागेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र नरेश सिंह व बटेश्वर सिंह के पुत्र अमित कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने साजिश रचकर बड़े भाई पर गांव के पीडब्ल्यूडी पथ पर पेड़ के समीप छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जिसके कारण नरेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी नरेश सिंह को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां उनकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गयी. कमेटी में डॉ. विद्यानंद सिंह, डॉ धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल थे. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
भाई की मौत के बाद छोटे भाई फरार
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए