प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और समान अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला.
खगड़िया. शहर के बाजार समिति खेल मैदान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रग्बी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी कविता कुमारी ने की. इससे पहले मानवता संरक्षण मंच के सदस्य व खिलाड़ियों ने केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. अमित आनंद, डॉ. कनिका, श्रद्धा फोगला, अरुण सिंह, संजय मंडलोई, राजमनीष श्रीवास्तव, विपिन कुमार, सुमित बाबा, सौरभ आनंद, अभय कुमार, देवाशीष कुमार, चंचल सहित खिलाड़ी मौजूद थे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश देना था. वहीं मंच के सदस्यों द्वारा समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और समान अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि जब समाज में बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, अवसर और सम्मान मिलेगा, तभी सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया. कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










