सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत

सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत
खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला के समीप सड़क पार कर रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण महिला की मौत हो गयी. ट्रक चालक फरार हो गया. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि नन्हकू मंडल टोला वार्ड संख्या 12 निवासी भूप यादव की 55 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया मक्खन साह ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, अस्पताल में पूर्व मक्खन साह के साथ हरि बल्लव यादव, तुफानी कुमार, कारे लाल पासवान, राज कुमार यादव, लक्ष्मण यादव, मंटू यादव आदि पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




