19 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

Updated:
विज्ञापन

19 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

विज्ञापन

खगड़िया. राजद कार्यालय में मंगलवार को नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव ने प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया. पंकज कुमार रंजन को जिला प्रधान महासचिव, सदर नगर अध्यक्ष अभिषेक राज उर्फ मोनु राज, भूषण कुमार, अभिषेक कुमार मॉन्टी, रविरंजन कुमार पाल, वार्ड पार्षद संजीत दास को जिला उपाध्यक्ष, मंटू यादव, अमित कुमार, मुकेश यादव को जिला महासचिव, वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना पासवान, राजेश पौद्दार, शम्मी खान, सदानंद पौद्दार, गौरव कुमार, अमित कुमार को जिला सचिव, वार्ड पार्षद रवि कुमार नगर अध्यक्ष मानसी, गिरीश कुमार यादव नगर अध्यक्ष अलौली, चन्द्रदेव चौधरी, लालो यादव, कृष्णकांत चौधरी, श्याम कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सोनी, सुनील कुमार, मो. नाजिम, राजा बाबू को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया. राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि नगर निकाय प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार जिलाध्यक्ष विजय यादव ने किया.

19 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता संवाद होगा. कार्यक्रम में चारों विधानसभा के कार्यकर्ता से अलग-अलग सुझाव लेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सभी सीटों पर कैसे जीत हासिल करेगी. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजित सरकार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, वार्ड पार्षद अमृतराज, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन