मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, तीन से चार डिग्री तक तापमान बढ़ने की है संभावना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, तीन से चार डिग्री तक तापमान बढ़ने की है संभावना
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गोगरी
इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. सुबह व शाम में ठंडी हवाओं के चलने से राहत मिलती है. सुबह के 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक अनुमंडल वासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहते हैं. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विपुल कुमार मंडल ने बताया कि बुधवार को आसमान में 60 फीसदी बादल छाया रहा. अनुमंडल क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 11 से 21 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली. मानसून के उतार-चढ़ाव के बीच खासकर धान रोपनी करने वाले किसानों को राहत मिली है. जिले में धान रोपनी में तेजी आयी है. साथ ही बारिश के बाद धूप फिर बारिश होने से उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है. दिन के तापमान में चार डिग्री का होगा इजाफा मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा होने की संभावना है. रात के तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को आसमान में 80 फीसदी बादल रहने के साथ-साथ देर शाम तक 7.1 एमएम तक बारिश हो सकती है. इस दौरान 7 से 14 प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी पूर्वी हवा चलने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










