दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी

विज्ञापन

बेलदौर. नप के बेलदौर पीरनगरा पथ के स्थानीय महाकाली धर्म कांटा समीप दो बाइकों की टक्कर में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की बताई जा रही है. वहीं आनन फानन आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती करवाया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. घायल युवक की पहचान नपं बेलदौर के वार्ड नंबर 8 निवासी कुलानंद शर्मा के करीब 18 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार एवं पवन यादव के करीब 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक नशे में धूत होकर बाइक चला रहे थे एवं तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट दिखाने के कारण हादसे का शिकार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन