स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने शनिवार को खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास रैक पॉइंट के पास दो तस्करों को 130 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
खगड़िया
. चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने शनिवार को खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास रैक पॉइंट के पास दो तस्करों को 130 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी की दो तस्कर स्टेशन पर मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने रैक पॉइंट के पास जांच अभियान शुरू किया. जिसमे एक ब्लू रंग का मोटरसाइकिल नंबर बीआर 33 टी 7303 पर सवार दो युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी. जिसमें युवक के पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. पुलिस ने दोनाें युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान समस्तीपुर के बिथान तेलनी निवासी डोमन महतो के पुत्र मिठु कुमार, बिथान खैरा निवासी नियाज अहमद के पुत्र फिरोज आलम के रूप में की गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन