अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो की मौत
अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो की मौत
प्रतिनिधि, खगड़िया
अलग-अलग जगहों पर डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव स्थित राजेंद्र सरोवर में डूबने से सन्हौली निवासी शंकर यादव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुजुर्ग शंकर यादव राजेंद्र सरोवर में हाथ पैर धो रहा था. इसी दौरान डूब गया. एसडीआरएफ द्वारा शव को निकाला गया. ग्रामीणों ने गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. घटना की जानकारी मिलने पर शिक��षक नेता मनीष कुमार सिंह राजेंद्र सरोवर पहुंच कर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया. बताया जाता है कि शंकर यादव राजेंद्र सरोवर के समीप पेड़ के नीचे धुनी रमाकर बैठे रहते थे. बुधवार की शाम उनका निधन हो गया. इधर, मानसी के एकनिया वार्ड संख्या 9 निवासी शीतल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की डूबने से मौत हो गयी. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए