लूटकांड के आरोपित समेत दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 11:24 PM

विज्ञापन

लूटकांड के आरोपित समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने लूटकांड के नामजद अभियुक्त समेत दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने गत बुधवार की रात लूटकांड मामले के नामजद आरोपित महिनाथनगर गांव निवासी चंदेश्वरी शर्मा के पुत्र आजाद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया. वहीं लड़की अपहरण के मामले में पुलिस ने बोबील गांव निवासी प्रकाश पासवान के पुत्र सुबोध पासवान व मारपीट मामले के आरोपित फुलवडिया गांव निवासी उचित यादव के पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले में संलिप्त तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन