जमीन के लिए टोला सेवक पति ने की पत्नी की हत्या

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 11 Feb 2026 10:48 PM

विज्ञापन

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या

विज्ञापन

– मामला अलौली थाना क्षेत्र के बांध चातर गांव की, आरोपित पति फरार

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के बांध चातर गांव में टोला सेवक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के बाद से मृतका के पति फरार है. मृतका के मायके वालों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका के पिता बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी रामरतन सदा ने पुलिस को बताया कि बांध चातर गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी स्व. गणपत सदा के पुत्र टोला सेवक दामाद पिंकु सदा ने बेटी रेणु देवी की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की रात दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की. रेणु देवी के शरीर पर चोट का निशान भी है. मृतका के पिता ने बताया कि हत्या के बाद शव को छिपाकर जलाने का प्रयास किया गया. उसी समय समाज के लोग पिंकू सदा के घर पहुंच गए. लोगों को देखते ही पिंकु सदा फरार हो गया. उन्होंने बताया कि दामाद शादी के समय से ही जमीन लिखने का दबाव बना रहा था. इसके अलावे दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करता था.

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंकू सदा का पड़ोसी महिला के साथ अवैध संबंध था. पत्नी द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट करता था. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री है. पियक्कड़ पिंकू सदा ने 37 वर्षीय पत्नी की मारपीट बाद गला दबाकर हत्या कर दिया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन