घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर बीएन तटबंध के उत्तर दिशा में एक खाली बक्सा पड़ा मिला

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के पश्चिमी बौरने पंचायत के सरैया गांव में बीते सोमवार की देर रात चोरों ने जितेंद्र साह के घर में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये नकदी व सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर बीएन तटबंध के उत्तर दिशा में एक खाली बक्सा पड़ा मिला. चोरी की सूचना मिलने पर पीड़िता बांध पर पहुंची. घर में बक्से की तलाश शुरू की. घर से बक्सा गायब मिला. बक्से में रखे कपड़े था, लेकिन उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात गायब था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन