स्कूल पढ़ने पहुंची किशोरी के साथ थाना का चालक ने किया छेड़खानी,गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2024 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

जिले के एक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ने गयी किशोरी के साथ थाना का चालक ने छेड़खानी का प्रयास किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृह रक्षक सह थाना का चालक दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

खगड़िया. जिले के एक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ने गयी किशोरी के साथ थाना का चालक ने छेड़खानी का प्रयास किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृह रक्षक सह थाना का चालक दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि शुक्रवार को छुट्टी थी. किशोरी को छुट्टी की जानकारी नहीं थी. इसलिए किशोरी स्कूल पहुंच गयी. स्कूल में लगे जीम सेट पर खेलने लगी. इसी दौरान गृह रक्षक ने किशोरी के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा. गृह रक्षक ने किशोरी को प्रलोभन के लिए दस रुपये दिया. किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से भागने में सफल हो गयी. घटना की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी. परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ थाना पर लग गयी. आक्रोशित लोग थाना परिसर में नारे बाजी करने लगे. लगभग दो घंटे तक आक्रोशित लोगों ने थाना का घेराव किया. घटना की जानकारी अलौली एसडीपीओ संजय कुमार मिली. एसडीपीओ श्री कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. गृह रक्षक सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने का भरोसा दिया. एसडीपीओ के के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए.

पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी

पीड़िता किशोरी की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड संख्या 188/24 दर्ज कर आरोपित गृह रक्षक सह चालक को गिरफ्तार किया गया. आरोपित के विरुद्ध 354(6), 504, 506, 509 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

कहते हैं एसडीपीओ

अलौली एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने पहुंची बच्ची द्वारा गृह रक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था. बच्ची के परिजनों की भीड़ थाना परिसर में जमा हो गयी थी. आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया गया. प्राथमिकी दर्ज की गयी. आरोपित गृह रक्षक सह चालक को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन