देशव्यापी रैली की सफलता को लेकर रसोईया के साथ बैठक कर लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर भी जय राम जी कर दिया गया है.

विज्ञापन

बेलदौर. रसोईया के देशव्यापी रैली की सफलता को लेकर माकपा द्वारा 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित है. इसके सफलता व तैयारी को लेकर पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढवले 15 मार्च को खगड़िया पहुंच रहे हैं और वे सहरसा जाने के क्रम में बेलदौर अंचल के उसराहा (डुमरी पुल) में जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम को तैयारी को लेकर रविवार को बेलदौर रसोइया संगठन (एमडीएम) की बैठक मध्य विद्यालय बेलदौर में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष राजेश साह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए रसोइया संगठन के संरक्षक विनय कुमार सिंह,तेजनारायण गुप्ता, अमरेश कुमार, अमीर कुमार ने बारी बारी से कहा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर भी जय राम जी कर दिया गया है. इसे वापस लेने, भारत अमेरिका का व्यापार समझौता रद करने, कामगार रसोईया, आशा, ममता का स्थाईकरण करते हुए 26 हजार मासिक वेतन करने समेत अन्य मांगों को लेकर रामलीला मैदान में विशाल रैली प्रस्तावित है. इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील किया साथ ही 15 मार्च को उसराहा बीपी मंडल सेतु के समीप प्रस्तावित जनसभा में भाग लेने की अपील किया. इस दौरान मौके पर रसोईया संघ के बबलू यादव, सरिता देवी, ममता देवी समेत दर्जनों रसोईया मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन