स्टेट हाईवे के निर्माणाधीन पुल का फुटपाथ टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 29 Jan 2026 9:33 PM

विज्ञापन

665 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे का हो रहा है निर्माण

विज्ञापन

– घटना धमारा और फेनगो हॉल्ट के बीच बन रहे मेजर ब्रिज की – 665 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे का हो रहा है निर्माण चौथम. इन दिनों खगड़िया जिले को सहरसा जिले से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 95 का निर्माण कार्य जोरो पर है. चौथम प्रखंड में चार पुल का भी निर्माण किया जा रहा है. जिसमें धमारा घाट और फेनगो हॉल्ट के बीच निर्माणाधीन मेजर ब्रिज के फुटपाथ का एक हिस्सा गुरुवार की सुबह अचानक गिर गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फुटपाथ का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था. पुल निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर का कहना है कि फुटपाथ में ज्वाइंट नहीं आने के कारण क्लियर किया गया है. पुल निर्माण कार्य में नहीं रखा जा रहा है गुणवत्ता का ख्याल जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे के बीच चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें कोसी नदी, बागमती नदी, कात्यायनी पुल और एक मेजर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. इधर स्थानीय लोगों की मानें तो पुल निर्माण कार्य के दौरान इंजीनियर साइट पर नहीं रहते हैं. जिस कारण मजदूरों और मिस्त्री द्वारा कार्य किया जा रहा है. ऐसे में कुछ जगहों पर गुणवत्ता का सही ख्याल नहीं रखा जा रहा है. इसी कारण गुरुवार की सुबह पुल के फुटपाथ का एक हिस्सा ढलाई होने के साथ ही गिर गया. हालांकि गुरुवार को इसकी जानकारी मिलने पर प्रॉजेक्ट इंजीनियर सौरव कुमार सहित अन्य इंजीनियर मौके पहुंचकर फिर से उसका सेंट्रिग कर ढलाई के कार्य में जुट गए 665 करोड़ से हो रहा है स्टेट हाईवे 95 का निर्माण बता दें कि पथ निर्माण विभाग के देखरेख में स्टेट हाईवे 95 का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण का जिम्मा सीगल इंडिया कंपनी को मिला है. स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य 665 करोड़ की लागत हो रहा है. स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य वर्ष 2027 के अंत तक होना है. जिसमें सड़क का निर्माण कार्य 25 किलोमीटर में हो चुका है. कहते हैं इंजीनियर पुल निर्माण के प्रोजेक्ट इंजीनियर सौरव कुमार ने बताया कि पुल का कोई हिस्सा नहीं गिरा है. पुल के फुटपाथ का एक हिस्से का ज्वाइंट नहीं आने के कारण उसे साफ किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन