शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों के शिक्षण साम्रगी का किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

डायट परिसर में शनिवार को टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया

विज्ञापन

खगड़िया डायट परिसर में शनिवार को टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि टीएलएम बच्चों के अधिगम को प्रभावी, रुचिकर और स्थायी बनाने का सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित नवाचारी शिक्षण-सामग्री का प्रदर्शन किया. शिक्षकों की सृजनशीलता, प्रयोगधर्मिता व बाल-केन्द्रित दृष्टिकोण ने उपस्थित शिक्षाविदों को प्रभावित किया. गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता गोगरी के अविनाश कुमार, मध्य विद्यालय कासिमपुर के सलोनी सिंह, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर अलौली के नेहा मोदनवाल, विशेष उल्लेख मुस्कान कुमारी, अंग्रेजी विषय में प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता के मधु कुमारी विद्यार्थी, प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला मानसी के मधु कुमारी, हिंदी विषय में मध्य विद्यालय मोरकाही के दीपशिखा कुमारी, उर्दू विषय में प्राथमिक मकतब सोनिहार अलौली के मोहम्मद शाहनवाज, पर्यावरण विषय में मध्य विद्यालय डीह संजोती अलौली अमर कुमार, मध्य विद्यालय नोनिया टोला मानसी के सृष्टि कुमारी का चयन किया गया. मौके पर निर्णायक मंडल में विक्रांत भास्कर, तेजनारायण, डायट के प्राचार्य मनोज यादव, व्याख्याता मधु, औरंगजेब एवं अमरनाथ शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन