बाइक के धक्के से पैदल चल रहे शिक्षक की मौत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :14 Oct 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन

बाइक के धक्के से पैदल चल रहे शिक्षक की मौत
विज्ञापन
गोगरी
प्रखंड क्षेत्र के कौवाकोल रोड पर गुदरिया स्थान के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शिक्षक को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गयी. शिक्षक की पहचान गोविंदपुर के नरेश कुमार यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त शिक्षक मध्य विद्यालय टेम्हा बन्नी में कार्यरत थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह सोमवार की सुबह भी शिक्षक नरेश कुमार यादव मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. कौवाकोल रोड में गुदरिया स्थान के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गयी. जबकि धक्का के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को किया. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताते चलें कि तीन दिन के अंदर सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो चुकी है. दो दिन पूर्व जमालपुर कांग्रेस कार्यालय निवासी शिक्षक संजय कुमार सत्यार्थी की भी मौत सड़क हादसे में रोहतास जिले के काराकाट में हो गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




