सड़क दुर्घटना में बाइक सवार परीक्षार्थी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 11:18 PM
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार परीक्षार्थी की मौत
प्रतिनिधि, खगड़िया मधेपुरा जिले के रतवारा ओपी क्षेत्र के गंगापुर वारसो निवासी गुरुदेव सिंह के पुत्र नीतीश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. बताया जाता है कि आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर वारसो टोला निवासी नीतीश कुमार समस्तीपुर में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए जा रहा था. शनिवार की शाम बाइक से खगड़िया के लिए नीतीश निकला था. नीतीश ने घर में बताया कि खगड़िया के माड़र में रह रहे संबंधी के घर रात में ठहरेंगे. रविवार की सुबह परीक्षा के लिए समस्तीपुर जाएंगे. पौड़ा ओपी क्षेत्र में आलू लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार नीतीश को रौंद दिया. जिसके कारण नीतीश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी नीतीश को पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां नीतीश की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










