कैथी में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो की चोरी

थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव से एक बोलेरो चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में कैथी निवासी हितेश कुमार की पत्नी पूनम देवी ने बताया है कि बीते 5 अक्टूबर की रात्रि में मेरी गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी. सुबह जब जागे तो देखे की मेरी गाड़ी दरवाजे पर नही है. मैंने काफी खोजबीन किया पर कुछ भी पता नही चल सका. मुझे शक है कि किसी अज्ञात के द्वारा गाड़ी चोरी कर ली गई है. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




