खाद्य प्रसंस्करण मंत्री से प्रिस्टिन मेगा फूड पार्क चालू कराने की मांग
खाद्य प्रसंस्करण मंत्री से प्रिस्टिन मेगा फूड पार्क चालू कराने की मांग
खगड़िया. लोजपा आर के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने दिल्ली पहुंचकर खाद्य व प्रसंस्करण के मंत्री चिराग पासवान को बधाई दी है. जिलाध्यक्ष ने खाद्य एवं प्रसंस्करण कार्यालय पहुंचकर मंत्री सह लोजआ आर सुप्रीमो चिराग पासवान को बुके भेंटकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही मानसी स्थित प्रिस्टिन मेगा फूड पार्क को चालू कराने की मांग की. कहा कि फूक पार्क चालू हो जाने से जिले के लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. बताया कि खगड़िया जिले में सबसे अधिक मक्का का उपजाउ होता है. जो देश में सबसे अधिक उपजाउ करने वाला जिला है. बताया कि मक्का आधारित फूड पार्क चालू होने से किसान को भी फायदा होगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए