बेहतर करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित
बेहतर करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित
खगड़िया. स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व सिपाहियों को सम्मानित किया है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में एसपी ने समारोह स्थल पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन, सदर 02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. एसपी ने परबत्ता थाना के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम, पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमारी, परि पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक पूजा भारती, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव, सिपाही सोनू कुमार, बबलू कुमार, जयप्रकाश जोशी, चालक सिपाही रामसिया शर्मा, चालक सिपाही विनय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए