आरपीएफ ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सभी आरोपित के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार ने स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर 7 लोगों को रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है. जिसमें दो लोगों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में में गिरफ्तार किया गया है. जबकि पांच लोगों को स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपित के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन