लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार ,भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूटकांड के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूटकांड के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया. वही गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुखाए बादशाह का निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन के पुत्र मोहम्मद परवेज आलम एवं मोहम्मद सलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद कौसर आलम के रूप में हुई. विदित हो कि बीते 14 मई की देर शाम पनसलवा जमींदारी बांध सह पथ पर खगड़िया से अपने गांव लौट रहे एक कारोबारी से सशस्त्र नकाबपोश अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त घटना में पीड़ित कारोबारी के आवेदन एवं पहचान पर पुलिस ने उक्त आरोपित को नामजद करते उसकी तलाश में जुटी थी. वही गुप्त सूचना पर हुई पुलिस छापेमारी में उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया. वही शराब पीने के आरोप में बेलदौर पुलिस ने कुर्बन पंचायत के गेधारसन गांव निवासी अर्जुन पटेल के पुत्र गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग गांव से लूट कांड मामले के आरोपित समेत एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन