प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामधुनी महायज्ञ शुरू

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 28 Jan 2026 10:44 PM

विज्ञापन

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामधुनी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी पंचायत स्थित शहीद प्रभु नारायण चौक के समीप वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बाद गाजे बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु माड़र, सबलपुर, पोखर पार, मोती सिंह चौक आदि जगहों क्षेत्रों का भ्रमण किया. देर शाम से 36 घंटे का रामधुनी महायज्ञ शुरू किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत बीते मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ की गयी थी. शुक्रवार को रामधुनी समापन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा. दुर्गा कमेटी के सदस्य गौतम कुमार व उदय कुमार ने बताया कि श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भक्ति भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. कलश शोभायात्रा और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. वहीं आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं. प्रतिमा भ्रमण के दौरान पुलिस बल तैनात थे. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने जगह-जगह महिला पुरुष बल की तैनाती की थी. मालूम हो कि बीते मंगलवार को आयोजन स्थल से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. पारंपरिक गांजा-बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा वैष्णवी दुर्गा मंदिर माड़र परिसर से प्रारंभ होकर माड़र दक्षिणी होते हुए गौड़ाशक्ति, संसारपुर एनएच 31 किनारे गंडक नदी पहुंची. जहां पंडित सुनील कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भराया गया. इसके बाद शोभा यात्रा पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची. मौके पर रंजीत मंडल, चंदन मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत पासवान, विकास कुमार, सिंघो शाह, मनोहर मंडल, किरणदेव पासवान, मदन पासवान, बसंत शर्मा, विवेक भगत, विक्को साह, प्रदीप मंडल, विश्वजीत साह, मोहन कुमार, बंटी कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन