रेलवे आज चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन

रेलवे आज चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

खगड़िया. रेलवे की जमीन पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. सहायक मंडल इंजीनियर, बरौनी विकास चन्द्र दत्ता ने बताया कि शहर के राजेंद्र चौक के निकट सन्हौली रेलवे ढाला एफओबी के दोनों तरफ उत्तर एवं दक्षिण भाग से होते हुए कोशी कॉलेज एवं जय प्रकाश नगर तक रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा. सदर अनुमंडल कार्यालय द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनिधित्व किया गया है. रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर थाना, चित्रगुप्त नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सहयोग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन