श्रीमद् भागवत कथा को ले निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के तिला टोल स्थित शिव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के तिला टोल स्थित शिव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसी के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हो गया. आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा तिलेय गांव स्थित शिव मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई. जो पिपरा बाजार होते हुए एनएच 107 के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंची. जहां कलशों ने यज्ञ मंडप में प्रवेश किया. ग्रामीणों के आपसी सहयोग से आयोजित इस यज्ञ में आचार्य गुलटेन दास के नेतृत्व में कथा व्यास आचार्य विष्णुदेव दास और कथावाचिका बिंदु भारती संगीत मय कथा का रसपान कराएंगे. स्थानीय ग्रामीणों बुधन शर्मा, विजय मिस्त्री, सिंघो दास, संजीव कुमार और ज्योतिष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सप्ताह भर यज्ञ चलेगा. यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन