अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पीएचसी में उसका मेडिकल जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

बेलदौर.

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पुलिस ने उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने तेलिहार गांव निवासी श्रीकांत साह के पुत्र राजेश कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. वहीं मारपीट मामले के आरोपित पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय जमुना यादव के पुत्र साबो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पीएचसी में उसका मेडिकल जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन