बुनियाद केन्द्र में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और वृद्धजनों के बीच संवाद, संवेदनशीलता एवं परस्पर सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था.
खगड़िया. जिला बुनियाद केन्द्र में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पुरस्कृत व वृद्धजनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और वृद्धजनों के बीच संवाद, संवेदनशीलता एवं परस्पर सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था. कार्यशाला के दौरान वृद्धजनों ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव, संघर्ष की कहानियां तथा प्रेरणादायक प्रसंग बच्चों के साथ साझा किया. बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ इन अनुभवों को सुना और उनसे सीख लेने की प्रेरणा प्राप्त की. कार्यक्रम के माध्यम से पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने तथा समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि प्रिया सहित कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए