मधेपुरा कपसिया-पसराहा बिरवास के बीच पीपा पुल पर परिचालन हुआ शुरू, आवागमन हुआ सुगम

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित पीपा पुल का बुधवार को विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया

विज्ञापन

पसराहा. मधेपुरा के रातवरा थाना क्षेत्र के कपसिया से पसराहा के बिरवास के बीच नवनिर्मित पीपा पुल का बुधवार को विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया. पीपा पुल के निर्माण से मधेपुरा व खगड़िया की दूरी काफी कम हो गयी. पुल के चालू होने से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम का लोकार्पण बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव व परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परबत्ता विधायक ने कहा कि पीपा पुल के निर्माण से मधेपुरा, खगड़िया और भागलपुर जिले के बीच की दूरी कम हुई और व्यापारिक व सामाजिक संबंध मजबूत होंगे. कहा कि पीपा पुल से आवागमन सुगम किया गया है, लेकिन सरकार की प्राथमिकता यहां जल्द से जल्द एक स्थायी पक्के पुल का निर्माण कराना है, ताकि सालों भर निर्बाध संपर्क बना रहे. मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार (अगुवानी), योगी सिंह (मुखिया भरसो), भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, महेंद्र यादव, छविनाथ सिंह, पृथ्वीराज चौहान, पिंटू यादव, सुरेश यादव, ब्रजेश यादव, हीरा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन कुमार मुरोत और प्रभु दयाल साहनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन