ePaper

नशेड़ियों के उपद्रव से राहगीरों में हड़कंप, महिला से एक लाख नकदी की छिनतई

Updated at : 27 Jun 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

थाना क्षेत्र में कोरेक्स व स्मैक की आदी हो चुके नाबालिग व युवाओं से आमलोग लगातार घटना के शिकार हो रहे हैं

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र में कोरेक्स व स्मैक की आदी हो चुके नाबालिग व युवाओं से आमलोग लगातार घटना के शिकार हो रहे हैं. वहीं पुलिस काफी प्रयास के बाद भी इन नशेड़ियों पर नकेल कसने में सफल नहीं हो पा रही है. गुरुवार को एक महिला से नशेड़ियों ने एक लाख रुपये लूट लिया. इसके कारण पीड़ित महिला व उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बेलदौर के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर समीप पीडब्ल्यूडी पथ पर नशेड़ियों की टीम ने एक महिला से करीब एक लाख रुपया नकदी छिनतई कर फरार हो गये. पीड़ित महिला की पहचान बोबील पंचायत अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी गुंजन देवी के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला बेलदौर बाजार स्थित एसबीआई बैंक से करीब एक लाख रुपये की निकासी कर घर जा रही थी. वही घर जाने के क्रम में उक्त महिला के साथ बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के पुलिया समीप पीडब्ल्यूडी पथ पर नशेड़ियों ने उक्त महिला के पैसे से भरा बैग छिनकर फरार हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि स्मैक एवं कोरेक्स का लत ने नाबालिग व युवक को हिंसक बना दिया, अपने नशे की लत को पुरा करने के लिए उसके गिरफ्त में आ चुके नाबालिग एवं युवक चोरी एवं लूटपाट की घटना को निर्भीक होकर अंजाम दे रहे हैं. बीते एक सप्ताह से टोल फ्री नंबर पुलिस ऐसे नशेड़ियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार गश्त लगा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस चिह्नित स्थलों पर गश्ती तेज कर मामले में संलिप्त आरोपितों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन