सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

42 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में परबत्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित काे हिरासत में लिया है

विज्ञापन

परबत्ता. 42 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में परबत्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित काे हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपित मोहम्मद जिबरोउद्दीन उर्फ जिब्राइल को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित तेमथा गांव का रहने वाला है. मामले में अन्य आरोपित भी पुलिस के रडार पर है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इधर महिला को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और फिर वहां से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है. गौरतलब है कि यह पूरा मामला शनिवार को प्रकाश में आया था. जिसमें महिला ने अलग-अलग चार लोगों पर जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया. हालांकि शिकायत मिलते ही कांड संख्या 215/24 अंकित करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और अब तक चार में से एक आरोपित पकड़ा गया शेष की गिरफ्तारी को लेकर धड़ पकड़ अभियान शुरू है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन