ePaper

मारपीट में वृद्ध घायल, थाने में दिया आवेदन

Updated at : 01 Jan 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत अंतर्गत केहर मंडल टोला निवासी 65 वर्षीय सुशील मंडल ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है कि मंगलवार की देर रात्रि गांव के ही 20 वर्षीय नीतीश कुमार, 22 वर्षीय सर्वेश कुमार, 45 वर्षीय जयकारा शर्मा जान मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट करने लगे. मारपीट में 65 वर्षीय सुशील मंडल घायल हो गये. इस संबंध में पीड़ित सुशील मंडल ने बताया कि मेरे18 वर्षीय पुत्र जुलो कुमार की दिमागी हालत खराब है. जिस कारण गाली गलौज कर रहे थे. इस दौरान दबंग प्रवृति के व्यक्ति मेरे घर में प्रवेश कर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे. 20 वर्षीय नीतीश कुमार अपराधी छवि का बताया जा रहा है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन