नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता पंचायत की नवविवाहिता ने गुरुवार को फंदे से लटक कर जान दे दी. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया कि बछौता गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी कपिलदेव शर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी. मृतका के चाचा नागो शर्मा ने बताया कि रात में पड़ोस की बच्ची लक्ष्मी को बुलाने गयी, तो उसका शव फंदा से झुलता हुआ देखा. बच्ची ने हल्लाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया. लोगों ने शव को फंदे से उतारा. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लोगों ने कहा कि दो दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. आक्रोशित होकर लक्ष्मी ने फंदा से लटक कर जान दे दी. लोगों ने कहा घटना के पहले पति घर में था. पत्नी को फंदा से झुलते देख पति फरार हो गया.

छह माह पूर्व अलौली में हुई थी लक्ष्मी की शादी

बताया कि लक्ष्मी की शादी छह माह पूर्व अलौली में हुई थी. बीते 20 दिनों से पति-पत्नी बछौता में ही रह रहा था, लेकिन माता-पिता घर में नहीं था. लक्ष्मी का पिता प्रदेश में मजदूरी करने चला गया, जबकि मृतका की मां रिश्तेदार के यहां चल गयी थी. इधर, एसपी राकेश कुमार ने कहा कि संलिप्त आरोपितों को जल्द की गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन