तीन माह पहले हुई थी शादी, सास ने गला दबाकर कर दी हत्या

पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है.
खगड़िया. पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. मृतका के चाचा नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मुकेश सिंह ने नवविवाहिता की हत्या का आरोप सास पर लगाया है. मुकेश ने बताया कि सतीश नगर निवासी शिवकुमार सिंह की 23 वर्षीय पत्नी शांति कुमारी की शादी तीन माह पहले हुई थी. शादी के बाद शिव कुमार पत्नी शांति को अपने ननिहाल महद्दीपुर छोड़ प्रदेश चला गया. बीते शनिवार की रात शांति व उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. मारपीट के दौरान उसकी सास ने गला दबाकर हत्या कर दिया. बताया कि मृतका की सास शिवशंकर से फोन पर बात करने नहीं देती थी. जिसको लेकर सास व पुतोहु के बीच झगड़ा होते रहता था. इधर, मृतका की परिजन के आवेदन पर पसराहा थाना पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










