विधायक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी ड्यूटी पसर मौजूद थे
गोगरी. गोगरी में जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने आधी रात अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं, ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत की. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी ड्यूटी पसर मौजूद थे. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने में यदि किसी तरह की व्यावहारिक समस्या आती है तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दी जाए, लेकिन कार्य में टालमटोल या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए