ePaper

लगातार सातवीं बार पैक्स अध्यक्ष बने मनोज कुमार, निर्विरोध हुए निर्वाचित

Updated at : 23 Nov 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

इधर मनोज कुमार के लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पैक्स से लगातार सातवीं बार पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार ने बाजी मारी है. वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. शनिवार को बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने मनोज कुमार को निर्विरोध निर्वाचित होने का घोषणा किया. अभी वे चौथम व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं. बता दें कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर भी वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. दो बार से लगातार व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं. इधर मनोज कुमार के लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है. जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, शिक्षक राजा आदि ने बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन