प्रेमिका से शादी करवाने की प्रेमी ने थानाध्यक्ष से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

परिजनों को उक्त लड़की ने भी अपने प्रेमी से ही शादी करने की बात कह विरोध करने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्यार में अंधे प्रेमी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्रेमिका से शादी करवाने की गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के द्वारा उक्त लड़के को अपने मोबाइल नंबर से फोन कर शादी करने के लिए बुलाया गया. जब युवक लड़की के घर पहुंचा तो लड़की के परिजन युवक के साथ मारपीट करने लगा. परिजनों को उक्त लड़की ने भी अपने प्रेमी से ही शादी करने की बात कह विरोध करने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी. पूर्णिया जिले के 21 वर्षीय उक्त युवक ने अपने प्रेमिका से शादी करवाने को लेकर बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया. घटना शनिवार को करीब 9 बजे की बतायी जा रही है.वही लड़की के परिजनों को ग्रामीणों के द्वारा कहा जा रहा था कि उक्त लड़का को उसकी प्रेमिका ने ही बुलाया तो लड़का मिलने चला आया. मामले को सामाजिक स्तर से भी सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए. थाना ध्यक्ष परेंद्र कुमार ने कहा कि एक युवक के द्वारा आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन