खगड़िया में कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, रात में पति से विवाद की चर्चा
शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के परिजन। | Prabhat Khabar Network
खगड़िया में विवाहिता नंदनी की मौत, खाना खाने के बाद कमरे में फंदे से लटकी मिली. पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा.
खगड़िया : गोगरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 19 में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान राज कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया.
खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थी नंदनी
परिजनों के अनुसार, नंदनी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी. देर रात उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे कमरे में पहुंचे, जहां नंदनी मृत मिली. शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया.
पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद गुस्से में नंदनी ने यह कदम उठा लिया. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सूचना मिलने पर गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मोहल्ले में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए