स्कूल जा रही नवमी की छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, छात्रा बेहोश, बाइक सवार भी गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
स्कूल जा रही नवमी की छात्रा को बाइक ने मारी टक्क

स्कूल जा रही नवमी की छात्रा को बाइक ने मारी टक्क

Khagaria News: खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, जिससे छात्रा बेहोश हो गई और बाइक चालक भी घायल हो गया. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई. धनावती उच्च विद्यालय के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. हादसा इतना जोरदार था कि छात्रा मौके पर ही बेहोश हो गई, जबकि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और विद्यालय के छात्रों की तत्परता से दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्कूल पहुंचने से पहले हुआ हादसा

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की धुतौली पंचायत अंतर्गत बदला-करुआ पथ पर धनावती उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे सड़क दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार, मलपा गांव निवासी नवमी कक्षा की छात्रा रुचि कुमारी रोज की तरह विद्यालय जा रही थी.

बताया गया कि विद्यालय के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

ग्रामीणों और छात्रों ने दिखाई तत्परता

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और विद्यालय के छात्रों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल मलपा चौक स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया.

चिकित्सकों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार रुचि कुमारी की हालत अब खतरे से बाहर है. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

Khagaria News: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.

चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

स्कूलों के आसपास तेज रफ्तार बना खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों के आसपास अक्सर वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है. लोगों ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन