महाशिवरात्रि के अवसर पर बेला नोवाद एवं पचौत भरना में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

551 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा गांव से रवाना होकर धोबियाही

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव स्थित तिलकेश्वर महादेव मंदिर एवं बेला नोवाद के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती विवाहोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर नगर परिभ्रमण किया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार को 551 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा गांव से रवाना होकर धोबियाही, पनसलवा गांव होते कोसी एवं बागमती नदी के संगम स्थल से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर जल भरकर ढोल बाजे के धून पर झूमते, नटकेश्वर वासा होते हुए भरना गांव भ्रमण करते हुए उक्त मंदिर परिसर पहुंची एवं मंदिर परिसर में कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना शुरू की. इस संबंध में मुखिया बीना देवी ने बताई की महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश शोभा यात्रा एवं शाम 8 बजे से दो दिवसीय जागरण प्रस्तावित है. वही 17 फरवरी से 19 फरवरी तक शिव धुन का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक मंडल, उप मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह, पूर्व पंसस विकास साह, नकुल मंडल, मदन मंडल, दीपक कुमार, सिकंदर मंडल गोरेलाल मंडल सहित दर्जनों शिवभक्तों की टोली कार्यक्रम के सफलता को लेकर आवश्यक तैयारी में जुटे रहे. वही दूसरी ओर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के नेतृत्व में बेलानोवाद शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर पूजा अर्चना शुरू की गई. इससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन