नपं बेलदौर बाजार स्थित काली पूजा सह मेले में किया गया जागरण का आयोजन

दर्शक पूरी रात उक्त झांकी की प्रस्तुति देख गदगद होते रहे
बेलदौर. नपं बेलदौर बाजार स्थित काली पूजा सह मेले में किरण म्यूजिकल झांकी ग्रुप के कलाकारों द्वारा की गई मनमोहक झांकियां एवं नृत्य संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. दर्शक पूरी रात उक्त झांकी की प्रस्तुति देख गदगद होते रहे. विदित हो कि काली पूजा कमेटी बेलदौर की ओर से काली पूजा के अवसर पर दो दिवसीय भक्ति झांकी का आयोजन किया गया. उक्त झांकी में उत्तर प्रदेश रायबरेली के महिला एवं पुरुष कलाकारों ने अपने आकर्षक कला की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. गत शुक्रवार एवं शनिवार की रात एक से बढ़कर एक भक्तिमय झांकी की प्रस्तुति कर कलाकारों ने पूजा कमेटी समेत दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ गुड्डू, उपचेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, मनोज कुमार, नीरज कुमार, राजकमल कुमार समेत कमेटी के कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक सहयोग में जुटे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




