घरेलू रंजिश से परेशान होकर पति-पत्नी ने पुल से कोशी नदी में लगाया छलांग, लापता

घरेलू रंजिश से परेशान होकर पति-पत्नी ने पुल से कोशी नदी में लगाया छलांग, लापता
बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा पुल से गुरुवार को नवविवाहिता दंपती ने एक साथ कोशी नदी में छलांग लगाया दिया. स्थानीय लोगों ने लापता दंपती की तलाश में जुट गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. बताया कि तेलिहार पंचायत के वार्ड संख्या सात कदवा गांव निवासी सकलदेव सिंह के करीब 27 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार व पुत्रवधू 23 वर्षीय मौसमी कुमारी एक साथ कोसी नदी में पुल से छलांग लगा दिया. प्रत्याशियों ने बताया कि बाइक से एक नवविवाहित दंपती उसराहा पुल के बीच आकर पहले खुशी का इजहार करते सेल्फी ली. अचानक एक साथ पति-पत्नी उसराहा पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी. इस घटना को देख आसपास खड़े लोग स्तब्ध रह गए. वहीं कुछ युवक नदी में डूब रहे दंपती का वीडियो बनाकर वायरल करते घटना की जानकारी पुलिस को दी. डूबने की सूचना मिलते ही पुल पर लोगों की भीड़ लग गयी. इसके कारण पुल पर जाम लग गयी. पुलिस ने जाम को हटवाया. घटनास्थल पहुंचे तेलिहार के पंसस प्रतिनिधि श्रवण कुमार चौधरी ने घटना की जानकारी सीओ एवं थानाध्यक्ष को दी.
आठ माह पहले हुई थी
शादी, पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद
पंसस प्रतिनिधि ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व रूपेश की शादी माली पंचायत के विष्णुपुर गांव में हुई थी, लेकिन घर के लोगों से किसी बात को लेकर दंपती का अनबन चल रहा था. वही घटना से पूर्व दंपती आधार कार्ड अपडेट करवाने बाइक से निकला था, लेकिन पुल पर पहुंचकर घटना को अंजाम दे दिया. इससे लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं गरम है. वही घटना की सूचना पर सीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गयी है. शुक्रवार की सुबह से दंपती की बरामदगी को लेकर कोसी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू की जायेगी. बताया कि पुल से छलांग लगाने के दौरान कई लोग भी थे. डूबने के दौरान वीडियो भी बनाया गया. डूबते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










